राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही सेकण्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारी कर रहे है इसके सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ध्यानपूर्वक परख ले। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के सिलेबस को जानने के बाद उम्मीदवार बेहतरीन ढंग से इसकी तैयारी कर सकते है।

इस पोस्ट में राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सब्जेक्ट वाइज सिलेबस की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी में स्पष्ट दिशा मिल सके। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के पाठ्यक्रम को विस्तार से समझाया गया है, इसलिए इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
RPSC 2nd Grade Exam Pattern 2025
इस भर्ती परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे, दोनों को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा:
पेपर – I का एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 200 अंक
- समय: 2 घंटे
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
विषय सूची | प्रश्न संख्या | प्रश्न अंक |
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान | 40 | 80 |
राजस्थान के करेंट अफेयर्स | 10 | 20 |
विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान | 30 | 60 |
शैक्षणिक मनोविज्ञान | 20 | 40 |
कुल | 100 | 200 |
पेपर – II का एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 300 अंक
- समय: 2 घंटे 30 मिनट
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
विषय सूची | प्रश्न संख्या | प्रश्न अंक |
संबंधित विषय के बारे में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक मानक का ज्ञान | 90 | 180 |
संबंधित विषय के बारे में स्नातक मानक का ज्ञान | 40 | 80 |
संबंधित विषय के शिक्षण के तरीके | 20 | 40 |
RPSC 1st Grade Syllabus 2025
पेपर – I का सिलेबस
1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान
- भौगोलिक विशेषताएँ: स्थलाकृति, जलवायु, नदियाँ/निकासी
- वनस्पति, कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास
- जनसंख्या वितरण, वृद्धि, साक्षरता, लैंगिक अनुपात, जनजातियाँ
- उद्योग, पर्यटन स्थल
- प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बैराठ
- मध्यकालीन इतिहास: गुर्जर प्रतिहार, अजमेर के चौहान, दिल्ली सल्तनत के संबंध
- मुगलों से सम्बंध: राणा सांगा, महाराणा प्रताप, मानसिंह, चंद्रसेन, रायसिंह, राजसिंह
- राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम: 1857, प्रजामंडल आंदोलन, किसान व जनजातीय आंदोलन
- राजस्थान का एकीकरण
- समाज एवं धर्म: लोक देवता, संत, स्थापत्य (मंदिर, किले, महल), चित्रकला, मेले-त्योहार, पहनावा, लोकसंगीत, लोकनृत्य, साहित्य
2. राजस्थान के समसामयिक विषय (Current Affairs)
- राज्य में हाल की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक घटनाएँ
- खेलकूद से संबंधित प्रमुख गतिविधियाँ
3. भारत तथा विश्व का सामान्य ज्ञान
- महाद्वीप, महासागर, वैश्विक वातायन प्रणाली
- पर्यावरणीय विषय
- अंतरराष्ट्रीय संगठन (जैसे UNO), वैश्वीकरण, परमाणु अप्रसार
- भारत की सरकारी योजनाएँ, आर्थिक रुझान, विदेशी नीति और उसके प्रमुख घटनाक्रम
4. शैक्षणिक मनोविज्ञान (Educational Psychology)
- मनोविज्ञान का शिक्षण से संबंध, शिक्षकों के लिए इसका महत्त्व
- सीखने के सिद्धांत, प्रकार, और शिक्षार्थी पर प्रभाव
- शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास
- व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता, प्रेरणा
- व्यक्तियों में अन्तर, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा
पेपर – II का सिलेबस
Subject | Syllabus Link |
English | Download Syllabus PDF |
Social Science | Download Syllabus PDF |
Science | Download Syllabus PDF |
Mathematics | Download Syllabus PDF |
Punjabi | Download Syllabus PDF |
Urdu | Download Syllabus PDF |
Hindi | Download Syllabus PDF |
Sanskrit | Download Syllabus PDF |