राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के 30,000 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर 2025 तक चलेगी।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी का अवसर देना है। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से पढ़ाई करवाने के साथ-साथ, अगर उन्हें अपने घर से दूर किसी अन्य शहर में रहकर कोचिंग करनी पड़े, तो उनके आवास और भोजन का खर्च भी सरकार वहन करेगी। इसके लिए प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष ₹40,000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
CM Anuprati Coaching Yojana 2025 Overview
Organization Name | Social Justice and Empowerment Department |
Advt No. | 23/01941 |
Total Seats | 30000 |
Location | Rajasthan |
Mode of Apply | Online |
Last Date Form | 14 September 2025 |
Official Website | sje.rajasthan.gov.in |
CM Anuprati Coaching Yojana 2025 Total Seats
- यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा: 450 सीटें
- आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा: 900 सीटें
- आरपीएससी द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं पूर्व में 3600 ग्रेड पे तथा वर्तमान में पे मैट्रिक्स में पे लेवल 10 एवं ऊपर की अन्य परीक्षाएं: 2100 सीटें
- रीट परीक्षा: 2850 सीटें
- आरएसएसबी द्वारा आयोजित परीक्षा जैसे पटवारी, कनिष्ठ सहायक हेतु पूर्व की ग्रेड पे 2400 तथा वर्तमान पे लेवल 5 से ऊपर तथा पूर्व की ग्रेड पे 3600 एवं पे लेवल 10 से कम की अन्य परीक्षाएं: 3600 सीटें
- कांस्टेबल परीक्षा: 2400 सीटें
- बैंकिंग/ बीमा के विभिन्न परीक्षाएं: 900 सीटें
- रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं: 900 सीटें
- यूपीएससी द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज सीडीएस/ स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाएं: 900 सीटें
- इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE/ मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET: 12000 सीटें
- क्लैट CLAT परीक्षा: 600 सीटें
- सीए एफसी + सीयुइटी: 800 सीटें
- सीएस इइटी + सीयुइटी: 800 सीटें
- सीएमए एफसी + सीयुइटी: 800 सीटें
CM Anuprati Coaching Yojana 2025 Application Fee
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
CM Anuprati Coaching Yojana 2025 Eligibility
- उम्मीदवार राजस्थान राज्य का मूल निवासी हो।
- केवल ये वर्ग आवेदन कर सकते हैं: SC, ST, OBC, MBC, EWS, अल्पसंख्यक वर्ग और विशेष योग्यजन।
- माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- अगर अभिभावक राजस्थान सरकार में कार्मिक हैं- पे मैट्रिक्स लेवल 11 तक और आय 8 लाख से कम।
- अगर अभिभावक केंद्र सरकार में कार्मिक हैं- पे मैट्रिक्स लेवल 6 तक और आय 8 लाख से कम।
- इस योजना का लाभ केवल एक बार मिलेगा (पहले न लिया हो)।
- अगर अभ्यर्थी केंद्र/राज्य सरकार या किसी अन्य शासकीय निकाय में नियमित कर्मचारी है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
CM Anuprati Coaching Yojana 2025 Selection Process
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी। पहले प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज और पात्रता की जांच जिलाधिकारी स्तर पर 10 दिनों में की जाएगी। इसके बाद विभाग अंतिम मेरिट सूची घोषित करेगा और शेष उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। मुख्य सूची में जगह पाने वाले छात्रों को 10 दिनों के भीतर कोचिंग संस्थान ज्वाइन करना जरूरी होगा, अन्यथा उनकी सीट प्रतीक्षा सूची से योग्य अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी।
How to Apply CM Anuprati Coaching Yojana 2025
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर CM अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
- अब SSO पोर्टल पर जाएं और अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद SJMS SMS सेक्शन खोलें और CM अनुप्रति कोचिंग योजना के आइकॉन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देश पढ़ें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- अपनी सारी डिटेल सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार प्रीव्यू में सभी एंट्री चेक कर लें।
- सबमिट करें और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CM Anuprati Coaching Yojana 2025 Important Links
Start CM Anuprati Coaching Yojana 2025 form | 15 August 2025 |
Last Date Online Application form | 14 September 2025 |
Apply Online | Apply Now |
Official Notification | Download here |
Official Website | sje.rajasthan.gov.in |