राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2025 परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारी कर रहे है इसके सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ध्यानपूर्वक परख ले। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती के सिलेबस को जानने के बाद उम्मीदवार बेहतरीन ढंग से इसकी तैयारी कर सकते है।

इस पोस्ट में राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सब्जेक्ट वाइज सिलेबस की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी में स्पष्ट दिशा मिल सके। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के पाठ्यक्रम को विस्तार से समझाया गया है, इसलिए इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
RPSC 1st Grade Exam Pattern 2025
इस भर्ती परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे, दोनों को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा:
पेपर – I का एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 75
- कुल अंक: 150 अंक
- समय: 1 घंटे 30 मिनट
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
- विषय: राजस्थान, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं आदि
विषय सूची | प्रश्न संख्या | प्रश्न अंक |
भारतीय इतिहास विशेष जोर के साथ और राजस्थान का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 15 | 30 |
सांख्यिकी (माध्यमिक स्तर), मानसिक क्षमता परीक्षण, गणित (माध्यमिक स्तर), भाषा क्षमता परीक्षण: हिंदी, अंग्रेजी | 20 | 40 |
करेंट अफेयर्स | 10 | 20 |
भारतीय राजनीति, सामान्य विज्ञान, राजस्थान का भूगोल | 15 | 30 |
शैक्षिक परिदृश्य, राजस्थान में शैक्षिक प्रबंधन शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 | 15 | 30 |
कुल योग | 75 | 150 |
पेपर – II का एग्जाम पैटर्न
- चुने गए प्रासंगिक विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे (जैसे: हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि)
- प्रश्न पत्र अधिकतम 300 अंकों का होगा
- प्रश्न पत्र की अवधि 3 घंटे की होगी
- प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय 150 प्रश्न होंगे
- सभी प्रश्नों के अंक समान हैं
- 1/3 कि निगेटिव मार्किंग होगी
विषय सूची | प्रश्न संख्या | प्रश्न अंक |
वरिष्ठ माध्यमिक स्तर – संबंधित विषय का ज्ञान | 55 | 110 |
संबंधित विषय का ज्ञान – स्नातक स्तर | 55 | 110 |
संबंधित विषय का ज्ञान – स्नातकोत्तर स्तर | 10 | 20 |
शिक्षाशास्त्र, शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षण शिक्षण सामग्री, कंप्यूटर का उपयोग और सूचना प्रौद्योगिकी में शिक्षण सीखना | 30 | 60 |
कुल योग | 150 | 300 |
RPSC 1st Grade Syllabus 2025
पेपर – I का सिलेबस
1. राजस्थान और भारतीय इतिहास (विशेषकर स्वतंत्रता संग्राम पर जोर)
- गुप्त और मुगल काल में साहित्य, कला और वास्तुकला का विकास
- 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
- राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेता: वीर सावरकर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, लाल-बाल-पाल (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल), भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आज़ाद, रास बिहारी बोस, सुभाष चंद्र बोस
- सामाजिक और धार्मिक जागृति के प्रमुख नेता: राजा राममोहन राय, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद
- महात्मा गांधी, नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आज़ाद और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की भूमिका
राजस्थान का इतिहास:
- प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बैराठ
- 8वीं से 18वीं सदी: गुर्जर प्रतिहार, अजमेर के चौहान, दिल्ली सल्तनत से संबंध, मेवाड़, रणथंभौर, जालोर
- मुगलों से संबंध: राणा सांगा, महाराणा प्रताप, आमेर के मानसिंह, चंद्रसेन, बीकानेर के रायसिंह, मेवाड़ के राजसिंह
- राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन: 1857 की क्रांति, राजनीतिक जागरूकता, प्रजामंडल आंदोलन, किसान और जनजातीय आंदोलन
- राजस्थान का एकीकरण
- राजस्थानी समाज और धर्म: लोक देवता-देवियाँ, संत परंपरा, मंदिर, किले, महल, चित्रकला की शैलियाँ, मेले-त्योहार, पहनावा, गहने, लोकसंगीत, लोकनृत्य, भाषा और साहित्य
2. मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability)
- समानता, श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग
- रक्त संबंध, वेन आरेख, वर्णमाला परीक्षण
- संख्या रैंकिंग, समय अनुक्रम
- गणितीय संचालन, गणनात्मक तर्क
- डेटा इंटरप्रिटेशन और डेटा पर्याप्तता
- घन और पासा से संबंधित प्रश्न
3. सांख्यिकी और गणित (माध्यमिक स्तर)
सांख्यिकी:
- आंकड़ों का संग्रह, प्रस्तुति, ग्राफ के माध्यम से निरूपण
- औसत (Mean), माध्यिका (Median), बहुलक (Mode) – वर्गीकृत और अवर्गीकृत डेटा
गणित:
- वास्तविक संख्याएँ, घातांक के नियम
- बहुपद, शून्य, रैखिक समीकरणों का हल
- बीजगणितीय विधियाँ
- क्षेत्रमिति: घन, बेलन, शंकु, गोला आदि का पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
- ठोस आकृतियों का एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तन
4. भाषा क्षमता परीक्षण
हिंदी भाषा:
- संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
- विलोम शब्द, अनेकार्थक शब्द, शब्द-युग्म
- वाक्य संशोधन, शुद्ध-अशुद्ध वाक्य
- अंग्रेजी के प्रशासनिक और तकनीकी शब्दों के लिए उपयुक्त हिंदी शब्द
अंग्रेजी भाषा:
- Tense, Active/Passive Voice
- Direct/Indirect Narration
- Articles, Prepositions, Subject–Verb Agreement
- Degrees of Adjectives, Connectives
- Prefix/Suffix से नए शब्द बनाना
- भ्रमित करने वाले शब्द (Confusing Words)
- Glossary (प्रशासनिक व तकनीकी शब्दों की हिंदी)
5. समसामयिकी (Current Affairs)
- भारत और राजस्थान की जनगणना 2011
- भारत की विकास योजनाएं विशेष रूप से राजस्थान पर आधारित
- महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएं
- कौशल विकास कार्यक्रम
- अक्षय ऊर्जा स्रोत व उनकी संभावनाएं
- स्वास्थ्य, स्वच्छता, महामारी प्रबंधन
- भारत के अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम
- भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं
- विज्ञान और तकनीक में नवीनतम प्रगति
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
- नवीनतम पुस्तकें और लेखक
- खेलों से संबंधित समसामयिक घटनाएं
6. सामान्य विज्ञान
- अणु और परमाणु, रासायनिक अभिक्रियाएं
- कार्बन के यौगिक
- बल और गति, कार्य और ऊर्जा
- ऊतक, नियंत्रण और समन्वय
- वंशागति और विकास
- प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
- पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास
7. भारतीय संविधान और राजनीति
- संविधान की मुख्य विशेषताएं
- कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका का संगठन और कार्य
- राष्ट्रपति: चुनाव प्रक्रिया, शक्तियां और आपातकालीन अधिकार
- प्रधानमंत्री और उनकी शक्तियां
- संसद, लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका
- सर्वोच्च न्यायालय की संरचना और शक्तियां
- राष्ट्रीय स्तर के आयोग और बोर्ड
8. राजस्थान का भूगोल
- स्थिति, विस्तार, आकार और सीमाएं
- भौतिक संरचना, नदियां, जलवायु
- जनसंख्या, कृषि और पशुपालन
- खनिज और ऊर्जा स्रोत
- पर्यटन, परिवहन
- उद्योग और व्यापार
9. शैक्षिक प्रबंधन और राजस्थान में शिक्षा
शैक्षिक प्रबंधन:
- शैक्षणिक प्रबंधन की परिभाषा, कार्य और सिद्धांत
- गुणवत्ता प्रबंधन, निरीक्षण, नेतृत्व शैली, संस्थागत योजना
राजस्थान में शिक्षा का परिदृश्य:
- SCERT, BSER, IASE, DIET, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल
- राजस्थान पाठ्यपुस्तक बोर्ड, DIKSHA, RISE, SMILE, शिक्षा दर्शन, शिक्षा वाणी, समग्र शिक्षा अभियान
RTE Act 2009:
- बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार
- प्रमुख प्रावधान और उनकी व्याख्या
पेपर – II का सिलेबस
Subjects Name | Paper 2 |
---|---|
Yajurved | Click Here |
Vyakranam | Click Here |
Samanya Vyakranam | Click Here |
Sahitya | Click Here |
Political Science | Click Here |
Hindi | Click Here |
English | Click Here |
History | Click Here |