उत्तर पश्चिम रेलवे ने युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका दिया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की ओर से अप्रेंटिस के 2162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए दसवीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में रखी गई है, जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की इस भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 Overview
Recruitment Organization | Railway Recruitment Cell Jaipur, North Western Railway |
Post Name | Apprentice |
Advt No. | 04/2025 |
Vacancies | 2162 Posts |
Selection Process | Merit List (10th + ITI Marks) |
Job Location | North Western Railway Zone |
Category | RRC NWR Apprentice Recruitment 2025 |
Mode of Apply | Online |
Application form filling date | 3 October to 2 November 2025 |
Official Website | rrcjaipur.in |
RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 Application Fee
उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केटेगरी के अनुसार निम्न प्रकार रखा गया है-
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 Age Limit
- उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तक रखी गई है।
- अभ्यर्थियों की आयु की गणना 2 नवंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 Vacancy Details
विभाग / इकाई | रिक्तियां |
---|---|
डीआरएम कार्यालय, अजमेर | 426 |
डीआरएम कार्यालय, बीकानेर | 475 |
डीआरएम कार्यालय, जयपुर | 545 |
डीआरएम कार्यालय, जोधपुर | 450 |
बी.टी.सी. कैरिज, अजमेर | 97 |
बी.टी.सी. लोको, अजमेर | 68 |
कैरिज कार्यशाला, बीकानेर | 33 |
कैरिज कार्यशाला, जोधपुर | 68 |
कुल पद | 2162 |
RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 Educational Qualification
उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या आईटीआई का प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 2 नवंबर 2025 तक पूरी हो जानी चाहिए।
RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 Selection Process
- अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट डिवीजन, यूनिट, ट्रेड और कैटेगरी अनुसार तैयार की जाएगी।
- चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
How to Apply RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025
- सबसे पहले उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in खोलें।
- होमपेज पर उपलब्ध “अप्रेंटिस 04/2025” विकल्प पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन को पूरा पढ़कर अपनी पात्रता और पदविवरण ध्यान से परख लें।
- “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सही- सही भरें।
- निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन कर लें।
- दस्तावेज़ों को दिए हुए प्रारूप व आकार के अनुसार अपलोड करें।
- अगर लागू हो तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सब कुछ एक बार फिर जाँच लें और फिर फाइनल सबमिशन करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड सेव भी कर लें।
RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 Important Links
Start RRC NWR Railway Apprentice Recruitment 2025 form | 3 October 2025 |
Last Date Online Application form | 2 November 2025 |
Apply Online | Apply Now |
Official Notification | Download here |
Official Website | rrcjaipur.in |